कोलेजन पीने से त्वचा जवान होती है? नया शोध कहता है - पहले पूरी सच्चाई जान लीजिए
आजकल हर दूसरी रील, हर तीसरा विज्ञापन एक ही बात कहता है - रोज सुबह कोलेजन पाउडर पीजिए, त्वचा टाइट हो जाएगी, झुर्रियां गायब हो जाएंगी, चेहरा जवान दिखेगा। सुनने में बात बिल्कुल सीधी लगती है। उम्र के साथ शरीर में कोलेजन कम होता है, तो बाहर से कोलेजन ले लो, कमी पूरी हो जाएगी। लेकिन क्या सच में इतना आसान है? हाल में हुए एक नए विश्लेषण ने इस पूरी कहानी पर सवाल खड़ा कर दिया है। कोलेजन आखिर है क्या? कोलेजन हमारी त्वचा की अंदरूनी परत में पाया जाने वाला सबसे मुख्य प्रोटीन है। यही त्वचा को मजबूती, कसाव और बनावट देता है। उम्र बढ़ने के साथ, धूप, प्रदूषण और शरीर के अंदर होने वाले बदलावों से कोलेजन बनने की गति धीमी हो जाती है और टूटने की गति बढ़ जाती है। इसी वजह से धीरे-धीरे त्वचा ढीली लगने लगती है और झुर्रियां नजर आने लगती हैं। बाजार में मिलने वाले ज्यादातर सप्लीमेंट्स में हाइड्रोलाइज्ड कोलेजन होता है। इसे मछली, गाय या अन्य पशु स्रोतों से लेकर छोटे-छोटे टुकड़ों में तोड़ा जाता है, ताकि शरीर उसे आसानी से पचा सके। सबसे बड़ी गलतफहमी यहीं है बहुत से लोग सोचते हैं कि कोलेजन पीते ही वो सीधे त्वचा में ...