Skip to main content

HISTORY OF JHARKHAND

नामकरण :-


झारखण्ड राज्य देश का सर्वाधिक जंगली क्षेत्र वाला राज्य है और इसी जंगल के कारण इस राज्य नाम झारखंड रखा गया है जहाँ झार अथवा झाड़ जंगल को दर्शाता है वहीँ  खंड यानि टुकड़ा हैं, यह राज्य अपने नाम के अनुसार ही मूल रूप से एक वन क्षेत्र है जिसकी स्थापना ”झारखण्ड आन्दोलन” के परिणामस्वरूप हुई |इस राज्य में प्रचुर मात्रा में खनिज होने के कारण इसे ”भारत का रुर” भी कहा जाता हैं, रुर एक खनिज प्रदेश है जो यूरोप महादीप के जर्मनी राज्य में स्थित हैं| 

वैदिक काल में झारखंड :-

झारखंड का वर्णन वैदिक पुस्तकों में भी मिलता हैं वायु पुराण में झारखण्ड को मुरणड कहा गया है और विष्णु पुराण में इसे मुंड नाम से जाना गया है| महा भारत काल में छोटा नागपुर क्षेत्र को पुंडरिक नाम से जाना जाता था | कुछ बौध ग्रंथो में चीनी यात्री फाह्यान के 399 इसा में भारत आने का वर्णन मिलता है  फाह्यान ने अपने पुस्तक में छोटा नागपुर को कुक्कुटलाड कहा हैं| तथा पूर्व मध्यकालीन संस्कृत साहित्य में छोटा नागपुर को कलिन्द देश कहा गया हैं| झारखण्ड का वर्णन चीनी यात्री युवान च्वांग ईरानी यात्री अब्दुल लतीफ़ तथा ईरानी धर्म आचार्य मुल्ला बहबहानी ने भी किया हैं|

इतिहास:-

  • झारखण्ड राज्य का इतिहास लगभग 100 वर्ष से भी पुराना हैं, भारतीय हॉकी के खिलाडी तथा ओलम्पिक खेलो में भारतीय हॉकी टीम के कप्तान जयसिंह मुंडा ने वर्ष 1939 ईसवीं में वर्तमान बिहार राज्य के कुछ दक्षिणी जिलों को मिला कर एक नया राज्य बनाने का विचार रखा था| हालाँकि जयसिंह मुंडा का यह सपना 2 अक्टूम्बर 2000 को साकार हुआ जब संसद में झारखण्ड को अलग राज्य का दर्जा देने का बिल पास हुआ और फिर उसी साल 15 नवम्बर को झारखण्ड भारत का 28वां राज्य बना|
  • इतिहासकारों का मानना हैं कि इस क्षेत्र को मगध साम्राज्य से पहले भी एक इकाई के रूप में चिन्हित किया जाता था क्योंकि इस क्षेत्र की भू-सरंचना, सांस्कृतिक पहचान अलग ही थी| झारखण्ड राज्य को आदिवासी समुदाय का नैसर्गिक स्थान माना जाता है, जिन्हें भारतीय सविधान में अनुसूचित जनजाति का दर्जा दिया गया हैं| जिनमे खड़िया, संताल, मुंडा, हो,  उरांव, असुर, बिरजिया, पहाड़िया आदि जातियां प्रमुख हैं| झारखण्ड के जंगलो को साफ कर खेती लायक बनाने तथा मनुष्य के रहने योग्य बनाने  का श्रेय इन्ही आदिवासियों को दिया जाता हैं

मुस्लिम शासकों तथा अंग्रेजी हुकूमत से पहले यहाँ की व्यवस्था आदिवासियों ने ही संभाली थी इन आदिवासियों की मुंडा प्रथा में गाँव में एक मुखिया नियुक्त किया जाता था जिसे मुंडा कहा जाता था तथा गाँव के संदेशवाहक को डकुवा कहा जाता था| बाद में मुग़ल सल्न्न्त के दौरान इस प्रदेश को कुकरा प्रदेश के नाम से जाना जाने लगा| वर्ष 1765 के बाद यह क्षेत्र ब्रिटिश साम्राज्य के अधीन हो गया था| ब्रिटिश साम्राज्य की अधीनता के दौरान यहाँ के आदिवासियों कर बहुत अत्याचार हुए और बाहर से आने वाले लोगों का दबदबा बढ़ता गया| दिन प्रतिदिन बढ़ते अत्याचारों के कारण आदिवासियों द्वारा कई विद्रोह भी किये गए जिनमे से कुछ निम्नलिखित हैं|

विद्रोह एवं आन्दोलन :-

पहाड़िया विद्रोह(1772-1780) :-

  • पहाड़िया आन्दोलन की शुरुआत झारखंड राज्य के आदिवासियों द्वारा उन पर बढ़ रहे ब्रिटिश अत्याचारों के खिलाफ की गयी थी जो वर्ष 1772 इसवी से 1780 तक चला था |

मांझी विद्रोह(1780-1785) :-

  • इस विद्रोह की शुरुआत तिलका मांझी उर्फ़ जबरा मांझी ने की थी | तिलका मांझी ब्रिटिश हुकूमत के अत्याचारों के खिलाफ आवाज़ उठाने वाले आदिवासी योधा थे | तिलका मांझी का जन्म 11 फ़रवरी 1750 को हुआ था, तिलका ने वर्ष 1772 से 1784 तक ब्रिटिश सत्ता के खिलाफ बिना किसी समर्पण के अपना विद्रोह जारी रखा| मांझी ने ब्रिटिश साम्राज्य के अत्याचारों के खिलाफ एक विद्रोह की शुरुआत की जिसे मांझी विद्रोह का नाम दिया गया यह विद्रोह 1780 से 1785तक चला था |

तमाड़ विद्रोह (1795-1800) :-

  • इस विद्रोह का नेत्रत्व दुखान मानकी ने किया था और यह विद्रोह 1795 से 1800 इसवी तक चला था|

मुंडा विद्रोह( 1795-1800):-

  • इस विद्रोह का नेत्रत्व विष्णु मानकी ने किया था और यह विद्रोह भी तमाड़ विद्रोह की तरह 1795 से 1800 इसवी तक चला था|

दुखान मानकी  के  नेत्रित्व में  मुंडा विद्रोह  (1800-1802):-

  • मुंडा जनजाति ने झारखण्ड राज्य में ब्रिटिश साम्राज्य के अत्याचारों के खिलाफ समय समय पर आन्दोलन किये हैं इसी क्रम में दुखन मानकी द्वारा एक विद्रोह किया गया जो 1800 से 1802 इसवी  तक चला था|

मुंडा विद्रोह (1819-1820) :-

  • यह विद्रोह भी सभी विद्रोहों की तरह अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ हुआ था इसकी शुरुआत पलामू के भूकन सिंह ने की थी|

खेवर विद्रोह( 1832-1833) :- 

  • खेवर विद्रोह की शुरुआत दुबाई गौसाई, पटेल सिंह और भागीरथ के नेतृत्व में 1832 में की गई थी और यह विद्रोह 1833 तक चला|

भूमिज विद्रोह (1833-1834) :-

  • इस विद्रोह  का नेतृत्व संत गंगानारायण ने किया था| इस विद्रोह को संत गंगानारायण ने वर्तमान बंगाल के मिदनापुर जिले के डालभुम और जंगल महल के आदिवासियों की मदद से किया|

सांथालों का विद्रोह(1855):-

  • संथाल जनजाति जो मुख्यतः झारखण्ड, पशिचम बंगाल, उड़ीसा तथा असाम में पाई जाती हैं , इस जनजाति में बंगाल के गर्वनर लॉर्ड कार्नवालिस के खिलाफ विद्रोह छेड़ा| इस विद्रोह को संथालो का विद्रोह कहा गया|

संथालों का विद्रोह(1855-1860) :-

  • सांथालों का दूसरा विद्रोह सिधु कान्हू के नेतृत्व में किया गया था यह विद्रोह 1855 में शुरू हुआ और 1860 तक चला|

सिपाही विद्रोह( 1856-1857) :-

  • यह विद्रोह ब्रिटिश साम्राज्य के खिलाफ पहला सशस्त्र विद्रोह था जिसे शहीदलाल, विश्वनाथ सहदेव, शेख भिखारी, गनपतराय एवं बुधु बीर के नेतृत्व के किया गया| इस विद्रोह की शुरुआत आगजनी तथा छावनियों में तोड़-फोड़ से की गई लेकिन आगे जाकर इस विद्रोह ने विशाल रूप लिया| और इस विद्रोह के ख़त्म होते-होते ईस्ट इंडिया कंपनी का शासन ख़त्म हो चूका था और ब्रिटिश ताज का प्रत्यक्ष शासन शुरू हुआ|

खेरवार आन्दोलन( 1874) :- 

  • खेरवार आन्दोलन की शुरुआत भागीरथ मांझी के नेतृत्व में 1874 में की गई| भागीरथ मांझी तिलका मांझी के पुत्र थे ब्रिटिश साम्राज्य के खिलाफ विद्रोह छेड़ने पर तिलका मांझी को फांसी दे दी गयी, इसके बाद भागीरथ मांझी ने खेरवार आन्दोलन का नेतृत्व किया|

खडिया विद्रोह(1880) :- 

  • खड़िया विद्रोह की शुरुआत तेलंगा खड़िया ने की थी, तेंलगा खड़िया का जन्म 9 फरवरी 1806 को झारखण्ड के गुमला जिले के मुरगु गाँव में हुआ था|

मुंडा विद्रोह(1895-1900) :- 

  • ये विद्रोह भी मुंडा विद्रोह का हिस्सा था जो मुंडा जनजाति ने 18 वीं सदी से 20 वीं सदी तक तक चलाया था| इस विद्रोह का नेतृत्व बिरसा मुंडा ने किया था , बिरसा का जन्म झारखण्ड के उलीहातू नामक स्थान पर हुआ था| बिरसा के नेतृत्व में झारखण्ड में उलगुलान नामक महान आन्दोलन किया गया था, मुंडा जनजाति के लोग आज भी बिरसा को भगवान् के रूप में पूजते हैं|

इस सभी विद्रोहों के अलावा और भी कई विद्रोह ब्रिटिश साम्राज्य के खिलाफ किये गए लेकिन इन्हें भारतीय ब्रिटिश सेना द्वारा निष्फल  करवा दिया गया था इन विद्रोहों के बाद वर्ष 1914 इसवी में विद्रोह किया गया जिसका नेतृत्व ताना भगत ने किया था | इस विद्रोह में ताना भगत ने 26 हजार आदिवासियों के सहयोग से किया जिससे ब्रिटिश साम्राज्य को भारी नुकसान हुआ था| और इस आन्दोलन से प्रभावित होने के बाद महात्मा गाँधी ने सविनय अवज्ञा आन्दोलन की शुरुआत की | History of Jharkhand in Hindi

ब्रिटिश साम्राज्य के दौरान झारखण्ड :-

वर्ष 1765 में यह क्षेत्र ब्रिटिश साम्राज्य के अधीन हो गया था, ईस्ट इंडिया कंपनी ने यह झारखण्ड क्षेत्र के लोगों को गुलाम बना कर उन पर जुल्म करने शुरू कर दिए जिसके परिणाम स्वरूप यहाँ के  लोगो में ब्रिटिश साम्राज्य के खिलाफ विद्रोह की भावना पैदा हो गयी| 1857 में अंग्रेजो के खिलाफ विद्रोह उग्र हुआ लेकिन यहाँ के आदिवासियों ने लगभग 100 साल पहले ही अंग्रेजों के खिलाफ विद्रोह की मुहीम छेड़ दी थी| आदिवासियों ने झारखण्ड  की जमीन की रक्षा के लिए ब्रिटिश साम्राज्य  से कई विद्रोह किये |तिलका मांझी ने सबसे पहले ब्रिटिश साम्राज्य के खिलाफ विद्रोह के खिलाफ विद्रोह की मुहीम छेड़ी, 1796 में एक आदिवासी नेता संत लाल ने जमीदारों तथा ब्रिटिश सरकार से अपनी जमीने छुड़ाने तथा पूर्वजों की जमीन पुनः स्थापित करने का प्रण लिया| ब्रिटिश सरकार ने अपने सैनिकों को भेज तिलका मांझी के विद्रोह को कुचल दिया

सन 1797 में अन्य जनजातियों ने भी ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ विद्रोह छेड़ दी| इसके बाद पलामू में चेरो जनजाति के लोगों ने 1800 ईसवीं में ब्रिटिश साम्राज्य के विरुद्ध विद्रोह शुरू किया| इस विद्रोह के सात साल बाद  1807 ईसवीं में बैरवे में ओरेंस ने गुमला के पशिचम में श्रीनगर के अपने बड़े मालिक की हत्या कर दी| यह बात शीघ्र ही गुमला तथा आसपास के इलाकों में फ़ैल गयी| आसपास के मुंडा जनजाति के लोगों तथा तमार इलाकों में फैले हुए लोगो ने भी ब्रिटिश राज का विद्रोह किया| 1813 के विद्रोह में गुलाब सिंह भूम बैचेन हो रहे थे लेकिन फिर 1820 में खुल कर जमीदारों तथा अंग्रेजों के खिलाफ विद्रोह करने लगे| इसे लाका कोल रिसिंग्स 1820 -1821  के नाम से जाना गया| फिर महान कोल रिइसिंग आया और यह विद्रोह 1832 में किया गया था| यह विद्रोह झारखण्ड की जनजातियों द्वारा किया गया एक बड़ा विद्रोह था इस विद्रोह ने ब्रिटिश साम्राज्य  को काफी परेशान किया था| 1855 में संथाल तथा कन्नू   के दो भाइयों के नेतृत्व में संथाल विद्रोह शुरू हुआ| इन विद्रोहियों ने अंग्रेजी हुकूमत को बेहद परेशान किया, लेकिन फिर बाद में ब्रिटिश सरकार ने इन्हें भी कुचल दिया|


Comments

Popular posts from this blog

concrete pole specification | how to calculate cement, sand and aggregate quantity in concrete

Today I will tell, how PCC pole concreting is done? Before knowing about our topic, let's take a little knowledge about PCC Polls.full form of pcc pole is Plain  Cement Concrete pole .There are various types of PCC Pole like 8 mtr 8.5 mtr ,9 mtr .but Now I will discuss about only 8.5 mtr pcc pole. As per Guaranteed Technical Perticulars(GTP) Total Length-8.5 mtr Pit depth-1.5 mtr Working load applied 300 mm from top-180 kg Weight of the pole-415 Kg. Top dimension-90mmx145 mm Bottom dimensions-90mm x 300 mm we have to maintain pit length is 1.5 mtr and pole should be inside pit is L/6 where L is length of the pole. Explained : L=8.5 mtr Pit depth=L/6+0.075(Base plate) Pit diameter =20 inch(0.508 mtr) Let's go to our topic now. How to calculate cement, sand and aggregate quantities for ratio 1:2:4 Pit Size For one cmt cement required -6 bag Our pit volume (dia-0.508 mtr where r-0.254, depth-1.5 mtr) Volume -pie*r2*h                =3.14*0.254*0...

what are the possible causes of cable faults?

नमस्कार मित्रों,आज मैने HT AB CAble फॉल्ट कियुं होता है उसिके बारे में चर्चा करूंगा।    आप सभी जानते है कि एचटी एबीसी साइट इंजीनियर के लिए सरदर्दी बन जाती है। जैसे ही लाइन चार्ज करते है कुछ मिनटों या महीनों के बाद फॉल्ट आना पैदा करदेता है।   बहुत सारे इंजीनियर तो बोलना शुरू कर देते है कि खराब इनसुलेशन की बजहा से ऐसे फॉल्ट होता है।  बहुत सारे रिसर्च और अनुभव के बाद  बाद में यही नतीजे में पहुंचा कि जो इस्प्रकर की। 1) अन लोडिंग,स्टोरेज और हैंडलिंग सही से होना चाहिए। 2) टर्मिनेशन किट या ज्वाइंटिंग सही से होना चाहिए। 3) एआर्थिंग सही से होनी चाहिए जैसे कि टर्मिनल की latches  एआर्थिग  जरूर करना होता है। एक चीज ध्यान देना कि मैसेंजर तार को भी दोनों साइड में एर्थिंग करने की। ऐसे तो मैने ए भी कहूंगा कि  हर एक खंबे में मैसेंजर तार को एर्थिग करना चाहिए। Please Subscribe my YouTube channel ⁸ साइट पर केबल ड्रम की अन-लोडिंग, स्टोरेज और हैंडलिंग के लिए दिशानिर्देश जो इस प्रकार की होनी चाहिए।  केबल ड्रम की अनलोडिंग या तो क्रेन द्वारा या होइस्ट द्वारा या ट्रक ...

Depth of Field Photography Basics

  Depth of Field Photography Basics Understanding aperture & depth of field requires a strong foundation in the basics of a camera lens, along with the vocabulary used to describe them, such as f-stop, focal length, focus range, and field of view. This section provides an overview of the basics. The following sections provide technical details allowing you to apply these concepts to your own photography. What is Aperture in Photography? The terms f-stop and aperture are often used interchangeably, this is incorrect. Aperture refers to aperture diameter, where light enters the front of the lens. F-stop is the ratio of lens focal length to aperture diameter. F-stop can be referred to as f-number or f-stop value. They are the same. F-stop is  a dimensionless number, denoted by a hooked “ f ”, with an underlying number denoting the f-stop value. The hooked “f” is shorthand for f-stop, like the ”s.” after a shutter speed is short for seconds. f/2.8 and f/8 are two exa...