World Poetry Day

 विश्व कविता दिवस : 𝚆𝙾𝚁𝙻𝙳 𝙿𝙾𝙴𝚃𝚁𝚈 𝙳𝙰𝚈 🦋


प्रत्येक वर्ष विश्व स्तर पर 21 मार्च को विश्व कविता दिवस के रूप में मनाया जाता है। हर साल काव्य अभिव्यक्ति के माध्यम से भाषाई विविधता को बढ़ावा देने और लुप्तप्राय भाषाओं को समुदायों के बीच सुनने का अवसर प्रदान करने के लिए विश्व कविता दिवस मनाया जाता है। इसका उद्देश्य कविता की मौखिक परंपरा को फिर से शुरू करने को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ कविता को पढाए जाने को प्रोत्साहित करने सहित कविता और अन्य कलाओं जैसे कि रंगमंच, नृत्य, संगीत और चित्रकला के बीच संवाद के दौर को पूनः लाना है।


संयुक्त राष्ट्र के शैक्षिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) ने साल 1999 में पेरिस में आयोजित किए गए 30 वें सत्र के दौरान 21 मार्च को विश्व कविता दिवस के रूप में मान्यता दी थी।


दुनिया की खूबसूरती को बयां करने के लिए कविता से बेहतर कोई माध्यम नहीं है, वहीं दुनिया के दुखों का भार भी इन्हीं कविताओं ने सदियों से अपने कंधों पर ढो रखा है। स्त्रियों के सारे सपने इन कविताओं में बंधे हुए हैं, पुरुषों के डरों को भी कविताओं ने स्वीकारा है। विश्व कितने ही लोग हुए हैं जिनके लिए कविता ने प्राणवायु का कार्य किया है। कविताओं से हम हैं और हम ही से कविताएं हैं। कवियों और श्रोताओं, पाठकों के लिए भूत भी कविता थी, वर्तमान भी वही है और भविष्य भी वही है। विश्व कविता दिवस में अधिक दिन दूर नहीं है।


⌛️ विश्व कविता दिवस का इतिहास :


हर वर्ष 21 मार्च को विश्व कविता दिवस मनाया जाता है। प्रथम बार संयुक्त राष्ट्र ने 21 मार्च को विश्व कविता दिवस के रूप में मनाने की घोषणा वर्ष 1999 में की थी। संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन ने प्रत्येक वर्ष 21 मार्च को कवियों और उनकी कविता की खुद से लेकर प्रकृति और ईश्वर आदि तक के भावों को सम्मान देने के लिए यह दिवस मनाने का निर्णय लिया। विश्व कविता दिवस के अवसर पर भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय और साहित्य अकादमी के द्वारा हर साल विश्व कविता उत्सव बड़े उत्साह से मनाया जाता है।


▪️ विश्व कविता दिवस का उद्देश्य :


विश्व कविता दिवस मनाने का मुख्य उद्धेश्य कविताओं का प्रचार-प्रसार करना है। इस दिन के माध्यम से नए लेखकों एवं प्रकाशकों को प्रोत्साहित किया जाता है। कविताओं के लेखन और पठन दोनों का ही संतुलन बना रहे इसलिए भी इस दिवस को मनाने का निर्णय लिया गया। कविताओं का भूत बहुत स्वर्णिम रहा है और वर्तमान और भविष्य भी इसी ओर जाए इसलिए भी विश्वभर में विभिन्न देशों में इस दिन को गर्व के साथ मनाया जाता है।


▪️ ऐसे मनाया जाता है विश्व कविता दिवस :


विश्व कविता दिवस के लिए तरह-तरह के आयोजन होते हैं। फिलहाल कोरोना को ध्यान में रखते हुए ऑनलाईन आयोजनों की तरफ लोगों का रुझान अधिक है। इसके लिए समारोह आयोजित किये जाते हैं जिसमें कवि कविता पाठ करते हैं, पुराने कवियों को याद किया जाता है। पाठक अपनी प्रतिक्रिया साझा करते हैं। प्रकाशक कवि और उनकी कविता, किताब आदि से जुड़े अनुभवों को बताते हैं। कई जगहोंं पर तो कविता की पुस्तकों का विमोचन भी होता है। 

 

▪️ विश्व कविता दिवस को ऐसे बनाएं यादगार :


यदि आप चाहते हैं कि इस वर्ष विश्व कविता दिवस को कुछ अलग तरह से मनाएं तो अपने कविता प्रेमी दोस्तों को किसी अच्छे कवि की पुस्तक भेंट करें। कोई पांच अच्छी कविताओं को जरूर पढ़ें। जो कविताएं आपको पसंद आती हो, इस दिन उन्हें लोगों से साझा करें। अपने परिवार या मित्र मंडली को बैठाकर कोई एक पुरानी कविता अर्थ सहित सुनाएं। खुद के लिए भी कोई एक अच्छी कविताओं की किताब खरीदना न भूलें।


✍ सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य :


• संयुक्त राष्ट्र के महासचिव : एंटोनियो गुटेरेस


• संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) के महानिदेशक : ऑड्रे अज़ोले

Comments

Popular posts from this blog

A Day at the Zoo: Who's the Real Animal at theSanjay Gandhi Biological Park. ?"

Financial Bid Summary: NBPDCL NSC Phase-III Project

Depth of Field Photography Basics