पतंजलि का दावा- कोरोनिल से 3 दिन में 69%, 7 दिन में 100% कोरोना मरीज रिकवर


  • पतंजलि ने किया कोरोना का दवा बनाने का दावा
  • बाबा रामदेव ने कोरोनिल दवा को किया लॉन्च
  • पतंजलि के बाबा रामदेव ने कोरोना पर दवा बनाने का दावा किया है. सोमवार को बाबा रामदेव ने हरिद्वार में कोरोनिल दवा की लॉन्चिंग की. इस मौके पर बाबा रामदेव ने कहा कि दवा का हमने दो ट्रायल किया था. पहला- क्लिनिकल कंट्रोल स्टडी, दूसरा- क्लिनिकल कंट्रोल ट्रायल.

    बाबा रामदेव ने कहा कि दिल्ली से लेकर कई शहरों में हमने क्लिनिकल कंट्रोल स्टडी किया. इसके तहत हमने 280 रोगियों को सम्मिलित किया. क्लिनिकल स्टडी के रिजल्ट में 100 फीसदी मरीजों की रिकवरी हुई और एक भी मौत नहीं हुई. कोरोना के सभी चरण को हम रोक पाएं. दूसरे चरण में क्लिनिकल कंट्रोल ट्रायल किया गया.

    बाबा रामदेव ने दावा किया कि 100 लोगों पर क्लिनिकल कंट्रोल ट्रायल की स्टडी की गई. 3 दिन के अंदर 69 फीसदी रोगी रिकवर हो गए, यानी पॉजिटिव से निगेटिव हो गए. यह इतिहास की सबसे बड़ी घटना है. सात दिन के अंदर 100 फीसदी रोगी रिकवरी हो गए. हमारी दवाई का सौ फीसदी रिकवरी रेट है और शून्य फीसदी डेथ रेट है.



    Comments

    Popular posts from this blog

    concrete pole specification | how to calculate cement, sand and aggregate quantity in concrete

    Depth of Field Photography Basics

    A Day at the Zoo: Who's the Real Animal at theSanjay Gandhi Biological Park. ?"